फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BSP's village chalo campaign will start from 23rd

Amethi News: 23 से शुरू होगा बसपा का गांव चलो अभियान

Tue, 22 Apr 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 22 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
BSP's village chalo campaign will start from 23rd
गौरीगंज ​​स्थित बसपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद कार्यकर्ता व पदाधिकारी।-स्रोत : पा
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय स्थित एक निजी मैरिज लॉन में सोमवार को बसपा की जिला इकाई की बैठक हुई। इसमें जिले की चारों विधानसभाओं को 16 जोन में बांट कर सेक्टर और बूथ कमेटियों का पुनर्गठन करने और 23 अप्रैल से गांव चलो अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन



अयोध्या मुख्य मंडल प्रभारी व पूर्व एमएलसी भीमराव आंबेडकर ने कार्यकर्ताओं को मिशन-2027 की सफलता के लिए ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की बात कही। कहा कि बसपा एक राजनीतिक दल से अधिक एक विचारधारा है, जो बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के मानवतावादी मूवमेंट को समर्पित है। कहा कि देश की जातिवादी और पूंजीवादी ताकतें बसपा के खिलाफ है। संविधान के मुद्दे पर कांग्रेस, भाजपा और सपा पर झूठी राजनीति करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन




उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रदेश में अन्याय, अत्याचार और अपराध चरम सीमा पर है। बैठक में जिला प्रभारी नन्हे सिंह चौहान को अमेठी, तिलोई विधानसभा तथा अरुण गौतम को गौरीगंज व जगदीशपुर विधानसभा में संगठन के कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय, सरवन यादव, बामसेफ जिला संयोजक संजीव भारती, राम अभिलाष बौद्ध, मोती लाल, प्रेम प्रकाश शर्मा, विजय प्रजापति, लक्ष्मण प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed