फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BSP reorganized the committees

Amethi News: बसपा ने किया कमेटियों का पुनर्गठन

Sun, 09 Mar 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 09 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
BSP reorganized the committees
अमेठी सिटी। बसपा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक गौरीगंज स्थित एक निजी मैरिज लाॅन में हुई। इसमें अयोध्या मंडल के प्रभारी दिलीप कुमार विमल, जिला प्रभारी सर्वेंद्र अंबेडकर और नन्हे सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं की राय से जिला एवं विधानसभा कमेटियों का पुनर्गठन किया।
विज्ञापन



इसके साथ ही 15 मार्च को मान्यवर कांशीराम की जयंती मनाने की तैयारियों पर चर्चा की और भारत सरकार से कांशीराम को भारत रत्न का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की मांग दोहराई। बैठक में 11 मार्च को सभी विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक करके सेक्टर कमेटियों को रिव्यू करने और कांशीराम की जयंती के कार्यक्रम की तैयारी करने पर जोर दिया।
विज्ञापन



मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और सपा भारतीय संविधान के नाम पर झूठी राजनीति कर रही है। कांग्रेस के राज में ही भारतीय संविधान में सबसे अधिक संशोधन हुए हैं। भाजपा भारतीय संविधान को बदलने की साजिश में शामिल है। समाजवादी पार्टी ने पदोन्नति में आरक्षण को खत्म कराने के साथ बहुजन समाज के महापुरुषों का सबसे अधिक अपमान किया है। इस दौरान विवेक पांडेय, बामसेफ जिला संयोजक किसमता संजीव भारती, विधानसभा प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध, विजय प्रजापति, दिनेश गौतम, मोती लाल,प्रेम प्रकाश शर्मा, जिला सचिव अरुण कुमार गौतम, केपी सविता, अशोक यादव, शिवराम, लक्ष्मण प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed