फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BSP gave reservation rights to backward castes: Vishwanath Pal

बसपा ने पिछड़ी जातियों को दिलाया आरक्षण का हक : विश्वनाथ पाल

Fri, 28 Mar 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
BSP gave reservation rights to backward castes: Vishwanath Pal
अमेठी के कस्तूरीपुर में आयोजित बैठक को संबो​धित करते बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल। -पार्
अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बृहस्पतिवार को कस्तूरीपुर में सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित किया। इसमें बसपा की विधानसभा, सेक्टर और बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ पाल समाज के तमाम कार्यकर्ता उत्साह से शामिल हुए।
विज्ञापन



बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने साइमन कमीशन के आगमन, आरक्षण को लेकर बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के संघर्ष, देश की चुनाव प्रक्रिया और वर्तमान भारतीय राजनीति के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि 1984 में बहुजन समाज पार्टी का गठन हुआ। 1984 के पहले तक देश की ओबीसी की 78 जातियों ने संसद और विधानसभा का मुंह तक नहीं देखा था। उन्हें वोट देने का अधिकार तो मिला था, परंतु वोट लेकर विधायक और सांसद बनने का मौका कांग्रेस और भाजपा ने कभी नहीं दिया। मान्यवर कांशीराम और बहन मायावती ने पिछड़ी जातियों में राजनीतिक चेतना जागृत कर उन्हें शासन-प्रशासन और राजनीति में भागीदारी प्रदान की। बसपा ने पिछड़ी जातियों को आरक्षण का संवैधानिक हक दिलाने का काम किया है।
विज्ञापन



कैडर बैठक के पहले प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों की हाजिरी ली। बूथ कमेटियों की उपस्थिति निराशाजनक मिलने पर उन्होंने जिम्मेदार पदाधिकारियों की क्लास भी लगाई। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने किया। इस मौके पर जिला प्रभारी नन्हे सिंह चौहान, अरुण कुमार गौतम, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed