फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   bsa education meeting cigrette

Amethi News: वर्चुअल मीटिंग में सिगरेट पीने की जांच करेंगी एडी बेसिक

Tue, 16 May 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 16 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
bsa education meeting cigrette
गौरीगंज (अमेठी)। 12 दिन पूर्व आयोजित एक वर्चुअल मीटिंग में वीडियो कैमरा ऑन कर ब्लॉक एमआईएस का कर्मचारी सिगरेट का धुआं उड़ा रहा था। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एडी बेसिक प्रयागराज ने बीएसए से रिपोर्ट मांगी है। एडी बेसिक ही मामले की जांच करेंगी।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्कूलों में तैनात अनुदेशकों व शिक्षामित्रों के डाटा से जुड़ी ऑनलाइन फीडिंग को लेकर गत तीन मई को परियोजना की ओर से एमआईएस की एक वर्चुअल मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में सभी जिलों के जिला समन्वयक एमआईएस व जिला समन्वयक प्रशिक्षण के अलावा सभी ब्लॉकों के बीईओ व मानव संपदा पोर्टल का कार्य देखने वाले कर्मियों को जुड़ना था। इस मीटिंग में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद जुड़े थे। मीटिंग में जिले से जिला समन्वयक एमआईएस अनिरुद्ध शुक्ल व जिला समन्वयक प्रशिक्षण अभिनव पांडेय के अलावा सभी जिम्मेदार भी मौजूद थे।
विज्ञापन

मीटिंग के दौरान अचानक एक कैमरे में धुएं का छल्ला उड़ने लगा। धुआं उड़ता देख महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने वीडियो ऑन कर सिगरेट पी रहे अमित द्विवेदी को नाम से संबोधित कर पूछा कि आप कहां से जुड़े हैं। इस पर सिगरेट पी रहे कर्मी ने बताया कि वह अमेठी जिले के शाहगढ़ ब्लॉक में ब्लॉक एमआईएस (आउटसोर्सिंग) के पद पर तैनात है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने इस मामले की जांच एडी बेसिक प्रयागराज तनुजा त्रिपाठी को सौंपी है। जांच पूरी कर महानिदेशक को रिपोर्ट भेजी जा सके, इसके लिए एडी बेसिक ने बीएसए संगीता सिंह से पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की है। बीएसए की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उक्त आउटसोर्सिंग कर्मी का वेतन रोकने के साथ जांच के लिए बीईओ गौरीगंज अर्जुन सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। साथ ही आउटसोर्सिंग संस्था काे पत्र भेजकर कर्मचारी को हटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed