फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Brother-in-law attacked with knife at daughter-in-law's feast, condition critical

Amethi News: बहू भोज में साढ़ू पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Sat, 14 Mar 2026 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law attacked with knife at daughter-in-law's feast, condition critical
मुसाफिरखाना। कस्बे में बहू भोज के दौरान एक युवक ने अपने सगे साढ़ू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी जग प्रसाद के घर बेटे की शादी के बाद बहू भोज का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में शामिल रोहित विश्वकर्मा निवासी कुड़वार सुल्तानपुर ने अपने साढ़ू विजय बहादुर विश्वकर्मा (35) को घर से कुछ दूर औरंगाबाद माइनर के पास बुलाया। वहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान रोहित ने चाकू से विजय बहादुर पर कई वार कर दिए और मौके से भाग निकला ।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना ले गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल का इलाज चल रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed