{"_id":"5fb69cd38ebc3e9b8e6932df","slug":"boundarywal-will-soon-be-made-in-six-state-schools-amethi-news-lko5507392177","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के छह राजकीय स्कूलों में जल्द बनेगी बाउंड्रीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के छह राजकीय स्कूलों में जल्द बनेगी बाउंड्रीवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। माध्यमिक स्कूलों में सुविधा बढ़ाने की कोशिश में जुटे शिक्षा विभाग ने बच्चों की सुरक्षा के लिए राजकीय स्कूलों को चारदीवारी से लैस करने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए शिक्षा निदेशक का पत्र मिलने के बाद माध्यमिक विभाग ने छह स्कूलों का चयन किया है। स्कूल चयन के बाद विभाग ने लंबाई व चौड़ाई निर्धारित कर प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत प्रस्ताव भेजते हुए धनावंटन की मांग की है।
शासन ने जिले में संचालित 35 राजकीय स्कूलों को सुविधाओं से लैश कर बेहतर शिक्षण कार्य संपादित करने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए पहले चरण में बांउड्रीवाल विहीन स्कूलों में चारदीवारी निर्मित होगी। शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. अंजना गोयल का पत्र मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने चारदीवारी विहीन राजकीय हाईस्कूल तेदुआ, पीढ़ी, सातनपुर का पुरवा, सिंहपुर व सेमरौता के साथ जर्जर बाउंड्रीवाल वाले राजकीय इंटर कॉलेज राजाफत्तेपुर का चयन किया है।
स्कूल का चयन करने के बाद चारदीवारी के लिए खाली भूमि की लंबाई व चौड़ाई निर्धारित कर प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम से निर्माण का प्रस्ताव अल्पसंख्यक कार्यालय के साथ शिक्षा निदेशक को भेजा गया है। डीआईओएस जयकरनलाल वर्मा ने छह स्कूलों की बाउंड्रीवाल निर्माण का प्रस्ताव भेजने की पुष्टि करते हुए बताया कि शासन से धनावंटन व कार्यदाई संस्था निर्धारित होने के बाद मानक के अनुसार चारदीवारी का निर्माण कराकर बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाई जाएगी।