Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bolero hits two bikes, youth dies

Amethi News: बोलेरो ने दो बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत

Wed, 11 Oct 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 11 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bolero hits two bikes, youth dies
कामिल। फाइल फोटो
बाजारशुकुल(अमेठी)। थानाक्षेत्र के नोहरेपुर में सोमवार की रात बोलेरो ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। इसमें से एक की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल तीन लोगाें की हालात नाजुक देखकर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। तीनों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस शव व वाहनों को कब्जे में लेकर जांच व कार्रवाई में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


बाजार शुकुल थाने के विशंभर पट्टी गांव निवासी मोहम्मद कामिल (16), तरन्नुम (18) व सत्थिन मोहम्मद तारिफ (20) व रियाजा बानो (42) अलग-अलग बाइक से अतरौना गांव में रिश्तेदार के यहां से निमंत्रण से सोमवार की देररात लौट रहे थे। बाजारशुकुल के नोहरेपुर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां मोहम्मद कामिल की मौत हो गई। अन्य तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के सूचना पर पहुंचे परिजन जिला अस्पताल लाने के बजाए निजी अस्पताल ले गए जहां सभी को उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर शव व क्षतिग्रस्त बोलेरो व बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मो कामिल की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल है। एसओ अवनीश चौहान ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed