{"_id":"6a9c67d11d412b705f027184","slug":"body-of-youth-who-jumped-into-drain-found-after-18-hours-amethi-news-c-96-1-ame1002-174978-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 18 घंटे बाद मिला नाले में कूदे युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 18 घंटे बाद मिला नाले में कूदे युवक का शव
Sun, 06 Sep 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नैय्या नाले में कूदे भाले सुल्तान शहीद स्मारक के थोरी गांव निवासी अनिल शर्मा (32) का शव करीब 18 घंटे बाद शुक्रवार सुबह गूंगेमऊ के पास नहर से बरामद हुआ। बृहस्पतिवार दोपहर जगदीशपुर-अमेठी मार्ग स्थित नाला पुल पर उसका मोबाइल फोन और हवाई चप्पल मिली थी।
स्थानीय लोगों ने एक युवक को पुल से नाले में कूदते देखने की बात पुलिस को बताई थी। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू की थी। अनिल बुधवार से घर से लापता था। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार को पुल पर मोबाइल और चप्पल मिलने के बाद परिजनों ने उसके नाले में कूदने की आशंका जताई।
सूचना पर जामों पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। कई घंटे की तलाश के बाद भी सफलता नहीं मिली तो अयोध्या से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने देर शाम तक नाले में तलाश की। शुक्रवार सुबह दोबारा तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
इसी दौरान घटनास्थल से करीब दो किमी दूर गूंगेमऊ के पास नहर में अनिल का शव मिला। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि युवक के नाले में कूदने के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।