फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   body of youth found in field who had gone to wedding procession in Amethi family members suspected murder

Amethi News: बरात गए युवक का खेत में मिला शव, परिजन बोले- युवक से विवाद हुआ था... बेटे की हत्या की गई

Tue, 10 Dec 2024 12:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Dec 2024 12:42 PM IST
सार

अमेठी में बरात गए युवक की लाश खेत में पड़ी मिली। घरवालों ने कहा कि एक युवक से विवाद हुआ था। कहा कि बेटे की हत्या की गई है। 

विज्ञापन
body of youth found in field who had gone to wedding procession in Amethi family members suspected murder
घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अमेठी में बरात गए युवक का शव मंगलवार सुबह पास के गांव स्थित खेत में पड़ा मिला। शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे है।

विज्ञापन


जामो थाना क्षेत्र के जोरावरपुर मठिया गांव निवासी संजीव कुमार मिश्र (27) सोमवार को घर के पास आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। गांव में आयोजित कार्यक्रम के बाद संजीव कुमार किसी बरात में शामिल होने निकले। 
विज्ञापन


देर रात तक संजीव घर नहीं पहुंचे तो परिजन ने तलाश शुरू की। लेकिन, पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गांव से करीब दो किलोमीटर दूर पूरे परमेश्वरी मजरे शिवपुर स्थित एक खेत में संजीव का शव पड़ा मिला। संजीव के गले में कटे का निशान है। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद होने की जानकारी मिली

सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। परिजनों को रोकर बुरा हाल है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच हो रही है। परिजनों की ओर से एक व्यक्ति से विवाद होने की जानकारी दी गई है। हर पहलू की जांच हो रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

केनरा बैक में कैशियर है मृतक के पिता

मृतक संजीव के पिता रजनीश मिश्र केनरा बैंक की जामो शाखा में कैशियर पद कार्यरत है। रजनीश ने रोते हुए कहा कि पांच दिन पहले एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। उसने ही हत्या कर दी। संजीव की मां बदहाव पड़ी है। सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र है। ग्रामीणों में गम के साथ आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed