फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BLOs will go door to door to get forms filled till the 4th

Amethi News: चार तक बीएलओ घर-घर जाकर भरवाएंगे फार्म

Wed, 05 Nov 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 05 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
BLOs will go door to door to get forms filled till the 4th
अमेठी सिटी। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में मंगलवार से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम शुरू हुआ। अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) चार दिसंबर तक घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर फार्म भरवाएंगे। सात फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन




अभियान के तहत जिले के 1489 बूथों पर 1489 बीएलओ लगाए गए हैं। विधानसभावार लगाए गए सभी बीएलओ को किट प्रदान कर दी गई है। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि बीएलओ मतदाता को फार्म की दो प्रतियां देंगे, जिनमें एक पर हस्ताक्षर करवाकर अपने पास सुरक्षित रखेंगे। बीएलओ तीन बार तक मतदाता के घर जाकर फार्म वितरण और संग्रह का कार्य करेंगे।
विज्ञापन




विधानसभावार पहली मतदाता सूची नौ दिसंबर को प्रकाशित होगी। इसके बाद दावा और आपत्तियां जनवरी तक ली जाएंगी। इस दौरान सुनवाई, सत्यापन और निस्तारण की प्रक्रिया पूरी होगी। अंतिम मतदाता सूची सात फरवरी को प्रकाशित होगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर फार्म में ब्योरा भरा जाएगा। जिन लोगों को नाम मतदाता सूची में नहीं है, संबंधित विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से नोटिस जारी कर उनका विवरण लेते हुए शामिल किया जाएगा। प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज हो, इसके लिए प्रशासन पूर्ण तत्परता से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed