{"_id":"60d36c458ebc3e32363352c0","slug":"block-employees-in-support-of-dpro-amethi-news-lko5838268104","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ के समर्थन में उतरे ब्लॉक कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ के समर्थन में उतरे ब्लॉक कर्मचारी
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। विजिलेंस टीम की ओर से डीपीआरओ के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में पंचायत सचिव के साथ सभी ब्लॉक कर्मी लगातार ज्ञापन सौंपने में जुटे हैं। बुधवार को शहर स्थित ब्लॉक सभागार में बैठक कर सफाईकर्मी व कुछ कर्मियों की साजिश से डीपीआरओ पर हुई कार्रवाई को दुर्भाग्य पूर्ण करार दिया।
बैठक के बाद कर्मचारियों ने तिलोई विधायक के आवास पर पहुंच कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व डीपीआरओ को दोषमुक्त करने की मांग की गई है।
मालूम रहे कि जिले में कार्यरत डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को पिछले दिनों विजिलेंस टीम ने सफाई कर्मी के भुगतान के नाम पर रिश्वत की शिकायत पर ट्रैप किया था। डीपीआरओ को ट्रैप करने के बाद टीम की ओर से केस दर्ज कराकर की गई कार्रवाई के बाद से ही जिले में डीपीआरओ के समर्थन में कई संगठन के साथ स्थानीय लोग उतर आए।
विज्ञापन
बुधवार को ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले शहर स्थित ब्लॉक सभागार में कर्मचारियों ने बैठक की। बैठक में शिकायतकर्ता को अपराधी व जालसाज बताते हुए डीपीआरओ पर की गई कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बैठक के बाद कर्मचारी तिलोई विधायक मंयकेश्वर शरण सिंह के आवास पंहुचे।
जहां कर्मचारियों ने विधायक को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व डीपीआरओ को दोषमुक्त करने की मांग की गई है। मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष पांडेय, रजनीश भास्कर, संजय सिंह, भास्कर, ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह, अंगद सिंह, आनंद सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व रोजगार सेवक मौजूद रहे।