फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Blasts of scorching heat have scorched the people.

Amethi News: लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाया

Wed, 27 May 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 27 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Blasts of scorching heat have scorched the people.
अमेठी सिटी। नौतपा के दौरान जिले में भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश इतनी बढ़ गई कि दोपहर होते-होते सड़कें और बाजार सूने नजर आने लगे। जरूरी काम से बाहर निकले लोग गमछा, छाता, टोपी और धूप के चश्मे के सहारे खुद को गर्मी से बचाते दिखे।
विज्ञापन



अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने लू का असर और बढ़ा दिया। सुबह 11 बजे के बाद मुसाफिरखाना, जामों, अमेठी, तिलोई और भेंटुआ के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा छाने लगा। तेज धूप और उमस के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर रहे। दोपहर में सड़कों पर आवाजाही काफी कम दिखाई दी।
विज्ञापन



गौरीगंज के कपड़ा व्यापारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि सुबह 10 बजे के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। कूलर और पंखे भी गर्म हवा देने लगे हैं। बहोरिकपुर निवासी किसान रामलाल सिंह ने कहा कि दोपहर में खेतों में काम करना कठिन हो गया है। अब किसान सुबह और शाम को ही खेतों में पहुंच रहे हैं। दुकानदार राजू पांडेय ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण दोपहर में ग्राहक कम आ रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अस्पतालों में बढ़े लू के मरीज
अस्पतालों में भी गर्मी और लू से परेशान मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि बारिश के आसार नहीं हैं। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। उन्होंने लोगों को दोपहर में धूप से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed