{"_id":"62e6bd8f9c2a77455d644ec1","slug":"blast-was-due-to-fireworks-not-gas-cylinder-amethi-news-lko642071767","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर नहीं बारूद विस्फोट से हुआ था धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर नहीं बारूद विस्फोट से हुआ था धमाका
विज्ञापन
48 : जामो : दखिनगांव में विस्फोट के बाद जांच करता बम निरोधक दस्ता। -संवाद
- फोटो : AMETHI
जामो (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दक्खिनवारा गांव में शनिवार को एक घर में हुआ धमाका गैस सिलिंडर से नहीं बल्कि बारूद के विस्फोट से हुआ था। रविवार सुबह से मौके पर पहुंचे अफसरों ने मलबा हटाना शुरू किया। दोपहर बाद मलबे से बड़ी मात्रा में जले व अधजले पटाखे और बारूद बरामद होने लगे। एसपी की पहल पर पहले फोरेंसिक टीम फिर अयोध्या से बम निरोधक दस्ता की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटी है। फोरेंसिक टीम द्वारा मौके से सैंपल एकत्र कर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के दक्खिनवारा गांव निवासी अकबाल हुसैन के यहां शनिवार को हुए धमाके में उसका दो मंजिला मकान धराशायी हो गया था। उस समय पुलिस के साथ ही परिजन विस्फोट की वजह खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फटने से को बता रहे थे। रविवार सुबह आठ बजे से ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाना शुरू का दिया। शुरूआती दौर में तो दोपहर तक पुलिस टीम के हाथ कुछ नहीं लगा। दोपहर बाद जब फायर विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे तो बारूद से विस्फोट होने की बात सामने आई। मजदूर लगाकर मलबा हटाने का काम शुरू कराया गया तो बड़ी मात्रा में पटाखे और बारूद मिलने लगा। मौजूद अफसरों ने इसकी सूचना एसपी को देते हुए काम बंद करा दिया।
सूचना मिलते ही एसपी डॉ. इलामारन जी. की पहल पर अयोध्या से बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने पहुंचते ही मेटल डिटेक्टर व खोजी कुत्तों के सहयोग से विस्फोटक सामग्री ढूढ़ना शुरू कर दिया। इस दौरान मलबे के बीच से करीब 800 पीस अनार बम, बड़ी मात्रा में अधजले पटाखे व सुतली बम के साथ पटाखा बनाने में प्रयुक्त होने वाला बारूद बरामद हुआ। जांच दौरान मिली विस्फोटक सामग्री का नमूना लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
दो पर दर्ज हुआ केस
मलबे के बीच से पटाखा व बारूद बरामद होने के बाद एसएचओ शिवाकांत पांडेय की तहरीर पर अकबाल हुसैन व उनके दामाद अकरम के खिलाफ जामो थाने में केस दर्ज किया गया। एसएचओ ने बताया कि दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 286 तथा 3/4 विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कहा कि जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
बिना लाइसेंस कर रहा था कारोबार
अकबाल हुसैन बिना लाइसेंस के ही भरी आबादी के मौत का कारोबार कर रहा था। स्थानीय लोगों की मानें तो अकबाल यह कार्य पिछले कई वर्षों से करता चला आ रहा है। सूत्रों की मानें तो धमाके के समय उसका दामाद अकरम घर के भीतर पटाखा बम का निर्माण कर रहा था। गनीमत रहा कि बारूद कम क्षमता का था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इतने दिनों से काम करने के बाद भी पुलिस को या तो इसकी भनक नहीं लगी या फिर उसकी सहमति से कारोबार संचालित हो रहा था।
छावनी में तब्दील रहा गांव
शनिवार को धमाका होने के बाद से जामो का दक्खिनवारा गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। रविवार सुबह सीओ जगदीश प्रसाद एसडीएम राकेश कुमार पहुंचे। इसके बाद एएसपी विनोद कुमार पांडेय फिर फोरेंसिकटीम प्रभारी दयाराम यादव तथा उपनिरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अयोध्या से बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा। बरामदगी होने पर एसपी डॉ. इलामरन जी. भी मौके पर पहुंचे और पूरे प्रकरण की विस्तार से जानकारी ली।
पटाखा व्यवसायियों की जांच के आदेश
जामो की घटना के बाद एसपी डॉ. इलामरन जी. ने जिले के सभी सीओ व थाना प्रभारियों को पटाखा लाइसेंसधारियों की जांच करने का आदेश दे दिया है। कहा है कि सभी प्रभारी यह सुनिश्चित कर लें कि जिन्हें लाइसेंस जारी है कहीं वे आबादी से दूर के बजाए अपने घरों पर तो पटाखा के ब्रिकी व निर्माण व भंडारण का कार्य तो नहीं कर रहे। इसके साथ ही सभी को अवैध रूप से ऐसा व्यवसाय करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
जांच के लिए भेजा गया बरामद विस्फोटक
एसपी डॉ. इलामारन जी. ने कहा कि बीडीडीएस टीम मौके पर है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बरामद विस्फोटक पटाखा ग्रेड का है। उसकी क्षमता की पुष्टि के लिए नमूना लैब भेजा जा रहा है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरा होने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

01 : जामो : दक्खिनवारा गांव में नमूना संग्रहित करते फारेंसिक टीम के सदस्य। -संवाद- फोटो : AMETHI