फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   black fungus patient found, referred to lucknow

ब्लैक फंगस का पहला संदिग्ध मरीज मिला, लखनऊ रेफर

Thu, 03 Jun 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
black fungus patient found, referred to lucknow
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद बुधवार देर शाम जिले में ब्लैक फंगज का एक संदिग्ध मरीज मिलने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मरीज की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन मरीज को लेकर केजीएमयू ले गए पहुंचे लेकिन वहां भर्ती न होने पर निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। सीएमओ ने कहा कि अभी मरीज में ब्लैक फंगस की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी श्यामलाल की पत्नी मीना की बुधवार को तबीयत खराब होने पर परिवारीजन मुंशीगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने सुल्तानपुर के एक निजी लैब से प्राथमिक जांच कराई तो प्रथम दृष्टया ब्लैक फंगस प्रतीत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की ओर से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर करते हुए स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी गई। ब्लैक फंगस की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। परिवारीजन मरीज को लेकर लखनऊ स्थित केजीएमयू ले गए जहां जांच में कोविड रिपोर्ट निगेटिव मिली।
परिवारीजनों के मुताबिक इसके बावजूद मरीज को भर्ती करने से इन्कार कर दिया गया। केजीएसयू में भर्ती नहीं होने पर परिवारीजन उसे लखनऊ के ही एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है।

अभी नहीं हुई पुष्टि : सीएमओ
सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि मरीज में अभी ब्लैग फंगस की पुष्टि नहीं हुई है। कहा कि ब्लैक फंगस जांच की व्यवस्था केजीएमयू में है। पुष्टि होने पर यथासंभव मरीज के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed