फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJYM burnt the effigy of Sonia and Rahul and staged a protest

Amethi News: भाजयुमो ने फूंका सोनिया व राहुल का पुतला, किया प्रदर्शन

Sat, 19 Apr 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 19 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
BJYM burnt the effigy of Sonia and Rahul and staged a protest
 गौरीगंज शहर में राहुल गांधी का पुतल फूंकने पहुंचे भाजपाई। पार्टी
अमेठी सिटी। नेशनल हेराल्ड कथित घोटाले को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज के जामों तिराहे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पर देश की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने गौरीगंज के जामों तिराहे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। हाथों में घोटाले का हिसाब दो का पोस्टर-बैनर लिए भाजपाइयों ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी इस्तीफा दो, सोनिया गांधी जवाब दो और भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा, जैसे नारे लगाते हुए विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन



इस दौरान भाजपाइयों और पुलिस में जमकर धक्कामुक्की भी हुई। पुतला दहन के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक सत्ता में रहकर जिस तरीके से संस्थाओं का दुरुपयोग किया, वह नेशनल हेराल्ड घोटाले के जरिये सामने आया है। देश की जनता अब सब समझ चुकी है और ऐसे भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। जिला मंत्री अतुल सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेता आज भी खुद को कानून से ऊपर समझते हैं, लेकिन अब कानून का शिकंजा उन पर कसता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह घोटाला स्वतंत्र भारत में जनता के विश्वास के साथ किया गया सबसे बड़ा धोखा है। इस मौके पर आईटी विभाग संयोजक अंशू तिवारी, पंकज सिंह, शिवम् मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed