{"_id":"66e73c57251adee96f04afc4","slug":"bjp-mla-received-threat-over-phone-message-amethi-news-c-96-1-lu11005-125632-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाजपा विधायक को फोन पर मैसेज से मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाजपा विधायक को फोन पर मैसेज से मिली धमकी
Mon, 16 Sep 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
विधायक को भेजा गया मैसेज
अमेठी सिटी। भाजपा विधायक व पूर्वमंत्री सुरेश पासी को फोन पर मैसेज के जरिए अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। विधायक ने जगदीशपुर में महाराजा सुहेलदेव पासी के नाम से स्मृति द्वार का उद्घाटन किया था। इसी मामले को लेकर धमकी भरा मैसेज किया गया है।
विधायक की पहल पर जगदीशपुर क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी हाईवे के पास महाराजा सुहेलदेव पासी के नाम पर स्मृति द्वार बनवाया है। इसी द्वार के नाम पर कुछ लोगों को आपत्ति है। विधायक को धमकी देने का मैसेज व उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सोशल मीडिया पर वासु ठाकुर के नाम से बनी आईडी पर लिखा गया कि विधायक क्षत्रिय सम्राट सुहेलदेव बैश की जाति बदल रहे हैं।
नसीहत दी है कि विधायक इतिहास पढ़े और इन बोर्डों को हटाएं अन्यथा राजनीतिक पार्टी के साथ आपका भी नुकसान है। पोस्ट पर लिखा कि विधायक जगदीशपुर स्मृति द्वार पर जो लिखा है, उसे हटाएं और क्षत्रियों के इतिहास के साथ छेड़छाड़ न करें अन्यथा अंजाम बहुत बुरा होगा। बिना बताए भुगतेंगे और अंजाम कभी भी कही भी तय है। अगर इसका संज्ञान नहीं लिया गया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विधायक सुरेश पासी ने इसे सपा और कांग्रेस का षड्यंत्र बताया है। कहा कि इन लोगों को महापुरुषों के नाम पर बनाए जा रहे स्मृति द्वार रास नहीं आ रहा हैं। हालांकि विधायक ने इस बारे में कोई तहरीर नहीं दी है। एसपी अनूप सिंह का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है।