फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP got three and Congress got one seat

Amethi News: भाजपा को तीन तो कांग्रेस को मिली एक सीट

Sun, 14 May 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 14 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
BJP got three and Congress got one seat
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की चार निकायों में हुए चुनाव में नगर पालिका, जायस की सीट भाजपा तो नगर पालिका गौरीगंज की सीट सपा के हाथों से निकल गई। भाजपा जायस में कांग्रेस प्रत्याशी से बुरी तरह हार गईं। जबकि गौरीगंज सीट भाजपा ने सपा से छीन ली। उधर, अमेठी व मुसाफिरखाना नगर पंचायत सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार है।
विज्ञापन


जिले के दो नगर पालिका परिषद (गौरीगंज व जायस) तथा नगर पंचायत (अमेठी व मुसाफिरखाना) में 11 मई को वोट डाले गए थे। शनिवार की सुबह भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच चारों तहसीलों में निर्धारित स्थलों पर मतों की गिनती का काम शुरू हुआ। सबसे पहले नगर पंचायत मुसाफिरखाना में अध्यक्ष पद पर विजेता का नाम घोषित किया गया। मुसाफिरखाना में भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान चेयरमैन बृजेश अग्रहरि अपनी व पार्टी की इज्जत बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी फिरोज खान को 207 वोटों के मामूली अंतर से हराया। बृजेश अग्रहरि को 1681 तो फिरोज को 1474 मत मिले। निर्दलीय दिनेश प्रताप सिंह पप्पू तीसरे स्थान पर रहे। इन्हें 1085 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी रमित कुमार को 41 व बसपा को 13 मत मिले। इस सीट पर सपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा था।
विज्ञापन


एक फिर चला भाजपा का जादू
नगर पंचायत अमेठी में एक बार फिर भाजपा का जादू चला। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अंजू कसौधन ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रीना जायसवाल को 721 वोटों से हराया। अंजू को 2648 तो रीना जायसवाल को 1927 वोट मिले। सपा प्रत्याशी जमीरुल को 1565 और निर्दलीय लक्ष्मी सोनी को 1361 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी सहरतुन्निशा को 246 व बसपा प्रत्याशी शकीला बानो को महज 13 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने सपा से छीनी सीट
दो दिन पूर्व थाने में हुई घटना से चर्चित जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद गौरीगंज सीट को भाजपा ने सपा से छीन लिया। यहां भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह विजयी रहीं। रश्मि ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी तारा को 2117 वोटों से हराया। रश्मि को 7105 तो तारा को 4988 वोट मिले। भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ने वाली निर्दलीय विनीता सोनार तीसरे स्थान पर रहीं। विनीता को 3578 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी रामा देवी को 586 व कांग्रेस प्रत्याशी अरुण कुमार को महज 513 मत मिले। आप प्रत्याशी हरिश्चंद्र साहू को 122 मत मिले।

कांग्रेस के सिर पर सजा ताज

नगर पालिका परिषद, जायस की सीट भाजपा के हाथों से निकल गई। यहां कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा के सिर ताज सजा। मनीषा ने 3,446 मतों से धमाकेदार जीत दर्ज की। मनीषा को 10,001 तो निवर्तमान चेयरमैन महेश प्रताप सोनकर की पत्नी व भाजपा प्रत्याशी बीना सोनकर को महज 6,555 वोट मिले। यहां सपा प्रत्याशी उमा देवी को 202, बसपा प्रत्याशी रेखा को 179 व आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजकुमारी निर्मल 652 मत मिले। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद संबंधित निकायों के आरओ ने विजेता प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

----------
किंगमेकर बनकर उभरे जिला पंचायत अध्यक्ष

लगातार चौथी बार अपने प्रत्याशी को जिताया
राजेश की कोशिश से पार्टी को भी मिली मजबूती गौरीगंज (अमेठी)। निकाय चुनाव के बहाने जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि किंग मेकर बनकर उभरे। राजेश ने अमेठी में लगातार चौथी बार अपना चेयरमैन बनाकर पार्टी को भी मजबूती दी।


जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि अमेठी कस्बे के रहने वाले हैं। वे पिछले दो दशक से लगातार राजनीति में सक्रिय हैं। भाजपा से राजनीति की शुरुआत करने वाले राजेश 2014 से भाजपा में हैं। इस समय वे अमेठी के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। राजेश ने सक्रिय राजनीति की शुरुआत 2007 में की। चुनाव में वे सपा से अमेठी विधानसभा चुनाव लड़े लेकिन हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि इसी वर्ष हुए नगरीय निकाय के चुनाव में वे अपनी पत्नी चंद्रमा को निर्दलीय नगर पंचायत अध्यक्ष बनवाने में कामयाब रहे। 2007 में उनकी पत्नी को करीब 3500 मत मिले। 2012 में एक बार फिर चंद्रमा निर्दलीय नगर पंचायत अध्यक्ष बनीं और उन्हें करीब 3900 मत मिले। 2017 में चंद्रमा भाजपा के टिकट पर लड़ीं और राजेश के प्रयास से जीत की हैट्रिक लगाई। इस चुनाव में उनके विरोधी लगातार यह अफवाह उड़ाने में जुटे थे कि उनकी पकड़ अमेठी की जनता पर कमजोर पड़ चुकी है। हालांकि अपने खास समर्थक फूलचंद कसौधन की पत्नी अंजू कसौधन को न सिर्फ पार्टी प्रत्याशी बनवाया बल्कि उन्हें जिताकर खुद को किंगमेकर भी साबित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed