फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP expressed trust only on old faces

भाजपा ने पुराने चेहरों पर ही जताया भरोसा

Fri, 28 Jan 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP expressed trust only on old faces
गौरीगंज : सुरेश पासी। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के बाद भाजपा की बहुप्रतीक्षित सूची शुक्रवार को जारी हुई। जारी सूची में पार्टी ने तिलोई से अपने सिटिंग विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह व जगदीशपुर (सुरक्षित) से सिटिंग विधायक व राज्यमंत्री सुरेश पासी को टिकट दिया है। पार्टी अमेठी व गौरीगंज से किसको चुनाव लड़ाएगी इस पर संशय बरकरार है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जिन 91 प्रत्याशियों की सूची जारी की उसमें अमेठी जिले की दो विधानसभा सीटें भी शामिल हैं। दोनों सीटों पर पार्टी ने अपने सिटिंग विधायक को दोबारा मैदान में उतार दिया है। पार्टी ने तिलोई विधानसभा क्षेत्र से मयंकेश्वर शरण सिंह पर भरोसा जताया है। गौरतलब है कि मयंकेश्वर शरण सिंह इस सीट से चार बार (1993, 2002 व 2017 में भाजपा व 2007 में सपा) विधायक रह चुके हैं। मयंकेश्वर की पार्टी के साथ संघ में भी गहरी पकड़ है। तिलोई में मयंकेश्वर के अलावा कोई भी मजबूत नेता टिकट नहीं मांग रहा था। ऐसे में सूची जारी होने से पहले ही तय माना जा रहा था कि यहां से मयंकेश्वर ही चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से जारी सूची में दूसरा नाम राज्यमंत्री सुरेश पासी का है। तिलोई के रहने वाले सुरेश पासी जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के सिटिंग विधायक हैं। क्षेत्र में कुछ भाजपा कार्यकर्ता उन्हें टिकट देने का विरोध भी कर रहे थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट देकर विरोधियों का मुंह बंद कर दिया है। हालांकि इस सूची का इंतजार कर रहे अमेठी व गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को एक बार फिर निराश होना पड़ा है। सूची में इन दोनों सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।

गौरीगंज : मयंकेश्वर शरण सिंह। -संवाद

गौरीगंज : मयंकेश्वर शरण सिंह। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed