{"_id":"64b6e03f23d89abdb3080fa4","slug":"bjp-booth-president-was-beaten-to-death-amethi-news-c-96-1-ame1002-2067-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी:अमेठी के भाजपा बूथ अध्यक्ष की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी:अमेठी के भाजपा बूथ अध्यक्ष की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला
Wed, 19 Jul 2023 06:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 19 Jul 2023 06:05 AM IST
सार
अमेठी के भाजपा बूथ अध्यक्ष की बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
दिनेश फाइल फोटो
विस्तार
संग्रामपुर थाने के भिटहरी गांव के पास मंगलवार शाम दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने बाइक से ही जा रहे भाजपा के बूथ अध्यक्ष पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बूथ अध्यक्ष कुछ समझ पाते उससे पहले ही हमलावरों ने उन्हें पीटकर अधमरा कर दिया और फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गई। संग्रामपुर थानाक्षेत्र के धौरहरा निवासी दिनेश सिंह (40) मंगलवार देर शाम बाइक से अपने घर जा रहे थे। भिटहरी के पास उन्हें ओवरटेक कर दो बाइक सवार छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने ताबड़तोड़ लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। इससे वह बाइक समेत गिर गए। चीख-पुकार सुन लोगों को आता देख बदमाश भाग निकले। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। बाद में जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दिनेश की मौत हो गई। संग्रामपुर के धौरहरा निवासी दिनेश सिंह ने भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ बूथ अध्यक्ष भी था। देर रात तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
पुलिस कर रही जांच
संग्रामपुर के धौरहरा निवासी दिनेश की मौत के बाद जिला अस्पताल में मौजूद परिजन व ग्रामीणों के सिर्फ एक बात कहते सुन गए। कहा कि दिनेश ने एक शिकायत की थी। इसके बाद से धमकी मिल रही थी। लोगों का कहना था कि न शिकायत करते न हमला होता और न ही मौत होती। मौत से लोगों में आक्रोश में साफ दिख रहा था लेकिन कोई कुछ साफ तौर पर बताने को तैयार नहीं हुआ। वहीं, दिनेश सिंह के भाई सहदेव सिंह की कुछ साल पहले हत्या कर दी गई थी। इसमें वह गवाह थे। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बूथ अध्यक्ष थे दिनेश
संग्रामपुर के धौरहरा निवासी दिनेश सिंह ने भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ बूथ अध्यक्ष भी था। मिलनसार दिनेश की असमय मौत से लोग गमगीन रहे। मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी ने दिनेश के बूथ अध्यक्ष होने की पुष्टि की है। मीडिया प्रभारी चंद्रमौलि सिंह ने बताया कि इस मामले में जानकारी की जा रही है।
तहरीर मिलने पर दर्ज होगा केस, होगी कार्रवाई
धौरहरा गांव निवासी दिनेश सिंह पर बाइक सवार हमलावरों के हमला करने व उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत होने की सूचना मिली है। गांव के साथ अस्पताल में फोर्स तैनात किया गया है। हमलावरों की तलाश में तीन टीम लगी है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. इलामारन जी. एसपी