{"_id":"677044b04d44c5cf9c0fe9e4","slug":"biochemistry-analyzer-machine-repaired-patients-got-relief-amethi-news-c-96-1-ame1008-132120-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन हुई ठीक, मरीजों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन हुई ठीक, मरीजों को मिली राहत
Sun, 29 Dec 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में लगी दोनों ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीनों की तकनीकी खराबी दूर कर दी गई है, जिससे शनिवार सुबह से लिवर, किडनी सहित अन्य जांच फिर से शुरू हो गई हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी व लैब में मरीजों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में इस समय जहां रोजानाकरीब एक हजार मरीजों की ओपीडी हो रही है। वहीं, पैथोलॉजी में करीब 100 से अधिक मरीज रोज जांच के लिए आते हैं। जिसमें किडनी, लीवर, यूरिया, यूरिक एसिड, प्रोटीन समेत करीब 30 प्रकार की जांचें की जाती हैं। शुक्रवार सुबह दोनाें ऑटोमैटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे मरीजों की जांच बाधित हो गई थी। शनिवार सुबह कंपनी से आए इंजीनियर मशीन की मरम्मत में जुट गए। सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक मशीन ठीक हो गई।
मशीन ठीक होने के बाद मरीजों की जांच भी शुरू हो गई। वहीं, दूसरी मशीन भी दोपहर बाद ठीक कर दी गई, जिससे मरीजों की समस्या दूर हो गई। लैब टेक्नीशियन विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि एलएफटी, केएफटी सहित अन्य जांचें की गईं। वहीं, सीएमएस बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि कंपनी से आए इंजीनियर ने दोनों मशीनों की तकनीकी खराबी दूर कर दी है। सुबह मशीन ठीक होने से मरीजों को जांच के लिए कोई दिक्कत नहीं हुई।