फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike thief gang busted, three arrested

Amethi News: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Wed, 18 Jun 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 18 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bike thief gang busted, three arrested
कमरौली थाने में मौजूद बाइक चोरी के आरोपी। संवाद
अमेठी सिटी। कमरौली पुलिस ने बाइक चोरी में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पकड़े गए आरोपियों के पास से एक बाइक बरामद हुई। पूछताछ में तीनों ने दो अन्य बाइक चोरी की बात स्वीकार की, जिन्हें अलग-अलग स्थानों से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन




एसओ कमरौली मुकेश कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इन्हौना क्षेत्र के छीतापुर गांव निवासी अमन व शिवशंकर और मोहनगंज के बहुवा गांव निवासी अरबाज के रूप में हुई है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे सड़कों के किनारे, दुकानों और घरों के बाहर खड़ी बाइकों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद मोटरसाइकिलों को कम दाम में बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन




तीनों आरोपी कमरौली क्षेत्र में एक और चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक बाइक मिली, जिसकी नंबर प्लेट बदल दी गई थी। पूछताछ में मिले सुराग पर दो और चोरी की बाइकें बरामद की गईं। एसओ ने बताया कि तीनों आरोपियों पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed