फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike riding youth dies after hitting pole

Amethi News: खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 16 Oct 2024 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 16 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after hitting pole
इन्हौना (अमेठी)। थाना क्षेत्र के भवानीपुर मोड़ के पास सोमवार की रात युवक की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



इन्हौना थाना क्षेत्र के नया पुरवा मजरे रामगंज निवासी राजकुमार मिश्र (39) सोमवार की रात अहोरवा भवानी कस्बे से घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सेमरौता-इन्हौना मार्ग पर भवानीपुर मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, युवक की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी रेशमा अचेत हो गई। बड़े बेटे राजन (17) व छोटे दिव्यांंशु (13) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों के गम से ग्रामीणों की आंखें भी नम हो जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed