फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike rider dies after being hit by a loader

Amethi News: लोडर की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 24 Jul 2025 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a loader
भादर (अमेठी)। रामगंज के घनश्यामपुर मजरे रामचंद्रपुर गांव निवासी सुशील कुमार शर्मा (24) मंगलवार रात प्रतापगढ़ जनपद में सड़क हादसे का शिकार हो गए। चाचा महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सुशील बाइक से अपने ननिहाल रानीगंज के जामताली जा रहे थे। रात करीब नौ बजे गोपालपुर गांव के पास सामने से लोडर वाहन से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। सुशील सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो मां बेसुध हो गईं। पिता सुरेंद्र शर्मा बेटे की तस्वीर से लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़े। छोटे भाई सुधांशु शर्मा व बहनों सुधा और दीक्षा का भी रो-रोकर बुरा हाल है। सुशील परिवार में सबसे बड़े थे और उन्हीं पर पूरे घर की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed