फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike hit by vehicle, youth dies

Amethi News: वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Fri, 03 Apr 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 03 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bike hit by vehicle, youth dies
मुंशीगंज। भेंटुआ के घाटमपुर शिवगंज गांव निवासी हृदयराम चौहान (38) की बुधवार रात जामों-भादर मार्ग पर टिकरी के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। सुबह सड़क किनारे उनकी बाइक और शव बरामद हुआ।
विज्ञापन



रामसेवक चौहान के मुताबिक उनके भाई हृदयराम बुधवार रात बाइक से किसी काम से टिकरी चौराहे की ओर गए थे। देर रात तक घर न लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई। कई बार फोन मिलाने पर भी संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को सुबह जामों-भादर मार्ग पर टिकरी और आजाद चौराहे के बीच सड़क किनारे उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली और पास ही उनका शव पड़ा था। हृदयराम की मौत से पत्नी रीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे नमन (11), बेटी पलक (13) और पल्लवी (15) सहित अन्य परिजन बिलख रहे हैं। बहन फूलकली और भाइ केशव व रामअचल भी शोक में डूबे हैं। हृदयराम आठ वर्ष पहले सऊदी अरब से लौटे थे और परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी के साथ खेती भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंस्पेक्टर शिवाकांत ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed