{"_id":"6a5a80f0cd0cf89b2b062ece","slug":"bike-hit-by-truck-youth-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-171007-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत
Sat, 18 Jul 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज के शाहमऊ कस्बे के पास बृहस्पतिवार रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पूरे तिलक मजरे कूरा निवासी सुनील कुमार उर्फ सोनू (28) की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
अनिल कुमार के मुताबिक उनका भाई सुनील बाइक से घर लौट रहा था। शाहमऊ कस्बे के पास विपरीत दिशा से आए ट्रक की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से चला गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन उसके समय से नहीं पहुंचने पर गश्त कर रही पुलिस घायल युवक को अपने वाहन से मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि यदि एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो सुनील की जान बच सकती थी। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि एंबुलेंस के देर से पहुंचने की जानकारी मिली है। मामले में रिस्पांस टाइम की जांच कराई जाएगी। यदि देरी की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शव से लिपटकर रोती रही मां
सुनील कुमार की मौत के बाद मां राजकली बेटे के शव से लिपटकर रोती रहीं। पत्नी भाग्यवती का भी रो-रोकर बुरा हाल था। बेटियां जान्हवी और मान्हवी पिता की मौत से बेसुध रहीं। भाई अनिल कुमार और रमेश समेत अन्य परिजनों को बिलखता दुख देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।