फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike hit by car; youth dies.

Amethi News: कार की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Wed, 02 Sep 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 02 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bike hit by car; youth dies.
अमेठी सिटी। गौरीगंज-जगदीशपुर मार्ग पर मऊ गांव के पास मंगलवार शाम कार की चपेट में आने से बाइक सवार राजेंद्र कुमार (30) की मौत हो गई। बाइक पर सवार उनका दोस्त बृजेश (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और चालक की पहचान कर ली है।
विज्ञापन


जगदीशपुर के दक्खिनगांव निवासी राजेंद्र अपने दोस्त बृजेश के साथ बाइक से गौरीगंज से घर लौट रहे थे। मऊ गांव के पास सामने से आई कार ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बृजेश की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रायबरेली रेफर किया गया है। राजेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से कार और चालक की पहचान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजेंद्र ने हेलमेट पहन रखा था। हादसे में सड़क पर घिसटने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। अधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed