फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike collides with culvert, husband dies, wife and children injured

Amethi News: पुलिया से टकराई बाइक, पति की मौत, पत्नी व बच्चे घायल

Mon, 01 Jul 2024 05:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 01 Jul 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with culvert, husband dies, wife and children injured
इन्हौना (अमेठी)। थाना क्षेत्र के सेमरौता गांव अपनी ससुराल से पत्नी बच्चों के साथ बाइक से घर जा रहे युवक की बाइक मवेशी को बचाने के चक्कर में पुलिया से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में युवक की मौत हो गई और उसकी पत्नी व तीन बच्चे जख्मी हो गए। उनको सीएचसी सिंहपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

अयोध्या जिले के रूदौली थाना क्षेत्र के पूरे खान गांव निवासी रिजवान (28) अपनी पत्नी रूबीना बानो (25) व पांच के बेटे सुफियान व तीन साल की बेटी आयत, छह माह के बेटे अर्सलान के साथ अपनी ससुराल इन्हौना इलाके के सेमरौता गांव को आया था। रविवार सुबह बाइक से घर जा रहे थे। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे गम्भीरशाह पुरवा के पास पहुंचे, तभी बाइक के सामने मवेशी आ गया। उसको बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। बाइक सवार परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको सीएचसी सिंहपुर ले जाया गया। चिकित्सकों ने रिजवान को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पत्नी व बच्चों का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


इनसेट
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
हादसे में मृतक हुआ रिजवान फास्ट फूड की दुकान चला कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी रुबीना बानो भी बेसहारा हो गई। उसका रोकर बुरा हाल है। पत्नी का रो रोक कर रो रही है कि अब उसका परिवार कैसे चलेगा और वह किसके सहारे जीवन काटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed