{"_id":"677c24ea98e0cd1c2b02b105","slug":"bike-collides-head-on-on-highway-youth-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-132655-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हाईवे पर सामने से टकराईं बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हाईवे पर सामने से टकराईं बाइक, युवक की मौत
Tue, 07 Jan 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंशीगंज थानाक्षेत्र से गुजरने वाले टांडा-बांदा हाईवे पर दरपीपुर के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि घायल दूसरे युवक का इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। यह हादसा दो बाइकों के आमने-सामने की भिड़ंत के कारण हुआ। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थानाक्षेत्र के मुबारकरपुर गांव निवासी भूपेंद्र मिश्र (38) रविवार रात बाइक से एक निजी कंपनी से जुड़े सर्वे कार्य को कर वापस लौट रहे थे। रास्ते में टांडा-बांदा हाईवे पर दरपीपुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे मुंशीगंज थानाक्षेत्र के दीनापुर गांव निवासी मंगलेश तिवारी (38) की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाने के साथ हादसे की जानकारी पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट पहना था।
जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि मंगलेश की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल हादसे से जुड़ी कोई तहरीर किसी भी पक्ष की तरफ से नहीं मिली है।
विज्ञापन
घर पर हो रहा था इंतजार, आई मौत की खबर
निजी कंपनी में नौकरी करने वाले मृतक भूपेंद्र का लगाव ज्योतिषी से भी था। भूपेंद्र ने रविवार देर शाम घर फोन कर बच्चों से पूछा था कि क्या लाना है। परिजन भूपेंद्र के घर पहुंचने की राह देख रहे थे। इसी बीच भूपेंद्र के पिता श्याम सुंदर मिश्र के फोन पर आई एक कॉल ने पूरे परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। भूपेंद्र की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। बुजुर्ग मां रानी मिश्र का रोकर बुरा हाल है तो पत्नी रश्मि के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे। बेटी शांभवी व बेटा अथर्व मिश्र मासूमियत के साथ मां को चुप करवा कर पूछते हैं कि पापा कब आएंगे। रावेंद्र व पिंटू भी बड़े भाई को खोने से गमगीन है।