फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike collided with SUV, young man died

Amethi News: एसयूवी से टकराई बाइक, युवक की मौत

Tue, 18 Mar 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 18 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with SUV, young man died
कमरौली (अमेठी)। जगदीशपुर के मंगौली गांव निवासी राकेश मौर्य (40), हारीमऊ के रविंद्र मौर्य (20) और गड़रियाडीह निवासी संदीप कुमार (22) सोमवार को बाइक से जाफरगंज जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर दुलारीनगर के पास एसयूवी से बाइक टकरा गई। हादसे में घायल बाइक सवार रविंद्र मौर्य की मौत हो गई, जबकि राकेश व संदीप का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन



हरीराम के मुताबिक सोमवार सुबह बेटा रविंद्र मौर्य अपने दोस्तों संग किसी काम से जाफरगंज जा रहा था। बाइक कौन चला रहा था, इसकी जानकारी नहीं है। बताया कि रवींद्र मोबाइल सिम बिक्री की दुकान करता था। जाफरगंज जाते समय हाईवे पर दुलारीनगर के पास सामने आई एसयूवी से बाइक टकरा गई। स्थानीय लोगों ने घायल बेटे रवींद्र संग दोनों दोस्तों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रवींद्र और राकेश की हालत नाजुक देख ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में बेटे रविंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन



हरीराम ने बताया कि रविंद्र अविवाहित था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम तक शव गांव पहुंचने की उम्मीद है। राकेश का ट्रॉमा सेंटर में उपचार किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था, अगर हेलमेट पहना होता तो सिर पर चोट न लगती है। सिर पर चोट लगने से रवींद्र की मौत होने की संभावना है। संदीप का उपचार जगदीशपुर सीएचसी में चल रहा है। थाना प्रभारी अभिनेष कुमार ने बताया कि हादसे में रवींद्र की मौत की सूचना मिली है। हादसे के बाद एसयूवी चालक मौके से भाग गया है। वाहन को कब्जे में लिया गया है। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed