फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bicycle punctured: Anupriya

पंचर हो गई साइकिल : अनुप्रिया

Tue, 22 Feb 2022 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bicycle punctured: Anupriya
संग्रामपुर (अमेठी)। विशेषरगंज बाजार में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। कहा कि प्रदेश के विकास के लिए भाजपा की सरकार बनना आवश्यक है। क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा-अपना दल गठबंधन के प्रत्याशी को वोट करें।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में उत्तर प्रदेश में जिस तरह अराजकता थी वह आप सभी से छिपी नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी थी। भाजपा सरकार आते ही कानून व्यवस्था में सुधार हुआ। आज महिलाएं सुरक्षित हैं। वे सड़कों पर निकल सकती हैं। निर्भीक होकर, उन्हें कोई छू तक नहीं सकता है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने मिल कर उत्तर प्रदेश में विकास की झड़ी लगाने का काम किया है। हमारी सरकार बनते ही एक के बाद एक गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई गईं।
विज्ञापन

हमारी सरकार ने गरीबों को आवास और प्रसाधन भवन उपलब्ध कराने का काम किया। पिछड़ों के कल्याण की तमाम योजनाएं शुरू कीं। उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा अच्छी तरह से जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चरणों के चुनाव में जो मतदान हुआ है उसने यह बात साबित कर दी है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है। समाजवादी पार्टी की साइकिल पंचर हो गई है। सभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री व अमेठी के भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अपना दल जिलाध्यक्ष भोला वर्मा, सुरेश मौर्य, सुरेश गुप्त, शिवम तिवारी व आशा बाजपेई मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed