{"_id":"676dac4bf7a99aefd805eda4","slug":"bhimi-arm-workers-took-out-a-march-and-demonstrated-amethi-news-c-96-1-ame1002-131990-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भीमी आर्म कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भीमी आर्म कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल किया प्रदर्शन
Fri, 27 Dec 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
अमेठी तहसील में प्रदर्शन करते भीम आर्मी पदाधिकारी।-संवाद
अमेठी। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को आंबेडकर चौराहे से पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होेंने तहसील पहुंचकर एसडीएम आशीष सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्रीय मंत्री पर कार्रवाई की मांग की।
भीम आर्मी के अयोध्या मंडल के सचिव अरुण अंबेडकर व जिलाध्यक्ष ऋषि गौतम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौराहे स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा निकाली। उन्होंने पदयात्रा करते हुए तहसील पहुंचकर नारेबाजी कर एसडीएम आशीष सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भीम आर्मी के पदाधिकारियों की मांग है कि केंद्रीय गृहमंत्री की ओर से सदन में गलत टिप्पणी की गई है, जिससे देश के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
मंडल सचिव अरुण ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री की ओर से सदन में की गई टिप्पणी से बहुजन समाज आहत हुआ है। बाबा साहब बहुजन समाज के भगवान हैं। बाबा साहब के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर देश में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है। डॉ. आंबेडकर हमारे समाज के मसीहा हैं। गृहमंत्री को माफी मांगते हुए पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर मोनू कोरी, बृजेश कुमार, आशीष, विनय कुमार, अमरेश कुमार, राजेश कोरी, इश्तियाक घोषी, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। शाम को कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज बाजार में कैंंडल मार्च भी निकाला।