फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   bhartiya kisan union came out in support of DPRO

डीपीआरओ के समर्थन में उतरा भाकियू

Mon, 21 Jun 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
bhartiya kisan union came out in support of DPRO
गौरीगंज (अमेठी)। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार डीपीआरओ के समर्थन में उतर आए हैं। भाकियू नेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को देकर डीपीआरओ को साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई कराते हुए डीपीआरओ को दोष मुक्त कराने की मांग की है।
विजिलेंस टीम द्वारा डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को ट्रैप करने के बाद से कई सरकारी संगठनों के साथ ही स्वयं सेवी संगठन व आम लोग डीपीआरओ के समर्थन में लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रैप होने के दूसरे ही दिन जहां कई कर्मचारी संगठनों ने साजिश के तहत फंसाने की बात कहते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया था वहीं प्रति दिन कोई न कोई संगठन मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं सोशल मीडिया से लेकर ट्विटर तक पर डीपीआरओ के समर्थन में पोस्ट किए जा रहे हैं। हर कोई सीएम व पीएम को ट्वीट कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए उन्हें दोष मुक्त करने तथा साजिश में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष शिव कुमार पांडेय की अगुवाई में संगठन पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।

ज्ञापन में इन लोगों ने मुख्यमंत्री से डीपीआरओ को ईमानदार छवि का अफसर होने की बात कहते हुए आरोप लगाने वाले कर्मी का काला चिट्ठा उजागर किया है।
कहा है कि उक्त कर्मी पर कई गंभीर अपराध के केस दर्ज हैं। ऐसी स्थिति में शासन को उसे बर्खास्त कर देना चाहिए। इन लोगों ने सीएम से पूरे प्रकरण की जांच कराकर डीपीआरओ को दोष मुक्त करते हुए साजिश कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed