फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Better facilities will be available in Ayurvedic and Homeopathic hospitals

Amethi News: आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक अस्पतालों में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Thu, 07 Mar 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 07 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Better facilities will be available in Ayurvedic and Homeopathic hospitals
अमेठी सिटी। जिले के दो आयुर्वेदिक, एक होम्योपैथी व एक यूनानी अस्पताल को अपना भवन मिला। इसका लोकार्पण बुधवार को मुख्यमंत्री वर्चुअली किया। अपने भवन में स्थानांतरित होने पर मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


आयुर्वेद और होम्योपैथ से लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए जिले में चार अस्पताल भवन परियोजना का बुधवार को लोकार्पण हुआ। सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन होने के बाद औपचारिक लोकार्पण हुआ।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गोरियाबाद व मेघमऊ, राजकीय यूनानी चिकित्सालय मुसाफिरखाना, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय राजाफत्तेपुर तिलोई में अस्पताल संचालन शुरू होने के बाद मरीजों को बेहतर आयुष चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इन अस्पतालों के क्रियाशील होने से आयुर्वेद पद्धति से कई जटिल बीमारियों के इलाज की सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पतालों में सामान्य के साथ पंच कर्म, षटकर्म, शल्य, योग थेरेपी व यूनानी के साथ विभिन्न प्रकार की वैकल्पिक चिकित्सा शुरू होगी। कार्यक्रम में नगरपालिका गौरीगंज प्रतिनिधि दीपक सिंह, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सक डॉ. अनुपम श्रीवास्तव, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गरिमा, यूनानी चिकित्सक डॉ. मधुवन, आयुष चिकित्सक डॉ. राखी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed