फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Be careful in changing weather, otherwise you will fall ill

Amethi News: बदलते मौसम में सावधान रहें, वरना पड़ेंगे बीमार

Mon, 25 Aug 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 25 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Be careful in changing weather, otherwise you will fall ill
अमेठी सिटी। मौसम में बदलाव के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। वायरल बुखार संग प्लेटलेट्स कम होने के मरीज बढ़ रहे हें। सबसे अधिक असर कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों पर पड़ रहा है। बुखार के मरीजों में डेंगू संग टाइफाइड के मरीज बढ़ रहे हैं। मौसम के प्रति सावधानी नहीं बरतने वाले बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन



कभी बादल तो कभी बारिश, इसके बाद तेज उमस और गर्मी। मौसम का लगातार बदलाव शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करने के साथ बैक्टीरिया की सक्रियता को बढ़ा रहा है। इससे कमजोर प्रतिरोधक क्षमता में बैक्टीरिया की बढ़ी सक्रियता लोगों को बीमार कर रही है।
विज्ञापन



बुजुर्ग व बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता युवाओं की तुलना में कम होती है, ऐसे में मौसम का यह मिजाज उसे और कमजोर कर देता है। इससे लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बुखार के मरीजों को कम से कम एक सप्ताह तक दवा खानी पड़ रही है। इसके बाद ही राहत मिल पा रही है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि हर दिन ऐसे मामले आ रहे हैं कि बुखार के मरीजों को 10 से 15 दिन तक इलाज कराना पड़ रहा है। टाइफाइड और डेंगू के मरीज भी आ रहे हैं। बच्चों व बुजुर्गों में प्लेटलेट्स कम होने के ज्यादा मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed