{"_id":"65ac1e00d320f9b80a023b3b","slug":"barrel-bridge-started-at-nandi-ghat-will-provide-convenience-amethi-news-c-96-1-ame1002-12416-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नांदी घाट पर पीपे का पुल शुरू, मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नांदी घाट पर पीपे का पुल शुरू, मिलेगी सहूलियत
Sun, 21 Jan 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 21 Jan 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। क्षेत्र से गुजरने वाली गोमती नदी के नांदी घाट पर निर्मित पीपा पुल का उद्घाटन शनिवार केंद्रीय मंत्री व सांसद के निजी सचिव विजय गुप्ता व जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी ने संयुक्त रूप से किया। पीपे के पुल पर आवागमन में शुरू होने के बाद लोगों को सुविधा मिलेगी।
बाजार शुकुल क्षेत्र के नांदी गांव में 47 लाख 50 हजार रुपये की लागत से गोमती नदी पर निर्मित पीपे के पुल से किशनी, शेखपुर भंडरा, मकदूमपुर कला, बदलगढ,जौदिल मऊ,पारा, बाहरपुर समेत कई गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
अयोध्या जाने के लिए 70 किलोमीटर के बजाय अब महज 45 किमी की दूरी तय करनी होगी। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश मिश्र, रवींद्र सिंह, रामजीत पाल, जगदीश पाल,रमेश शुक्ला, संदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।