फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Banned 48 turtle recovered, four smugglers arrested

Amethi News: प्रतिबंधित 48 कछुआ बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Mon, 26 Jun 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 26 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Banned 48 turtle recovered, four smugglers arrested
गोरियाबाद के पास पकड़ा, तंमचा, कारतूस बरामद, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। कछुआ तस्करी की सूचना पर जामो पुलिस व वन विभाग की टीम ने रविवार देर रात गोरियाबाद के पास घेराबंदी की। इस दौरान टीम ने वाहन से 48 प्रतिबंधित कछुए बरामद किए। साथ ही चार तस्करों को धर-दबोचा। पकड़े गए तस्करों ने रायबरेली से कछुआ पकड़कर पश्चिम बंगाल में तस्करी करने की बात स्वीकार की है।
गोरियाबाद के पास रविवार रात जामो थाने के निरीक्षक अजयेंद्र कुमार चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान प्रतिबंधित कछुआ तस्करों के आने की सूचना मिली। सूचना के बाद निरीक्षक ने मामले की जानकारी एसपी डॉ. इलामारन जी के साथ स्वाट टीम प्रभारी धीरेंद्र वर्मा व वनाधिकारी शिवांकात शर्मा को दी। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दी। इस दौरान गुजर रहे मालवाहक वाहन को टीम ने दौड़ाकर कर रोक लिया। वाहन की तलाशी में टीम को 48 प्रतिबंधित कछुए बरामद हुए। जगदीशपुर के गांधीनगर मजरे पालपुर निवासी राजेश व रोहित, गौरीगंज के चुतरी मऊ गांव निवासी राज बहादुर तथा सुल्तानपुर के कोतवाली देहात के पकड़ी गांव निवासी राकेश को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, कोर्ट की अनुमति के बाद वन विभाग की टीम ने कछुओं को गोमती नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन



इनसेट
प्रतिबंधित कछुआ तस्करी का गढ़ बन रहा अमेठी
जिले में प्रतिबंधित कछुआ तस्करी का यह पहला मामला नहीं है। 19 दिसंबर को पीपरपुर पुलिस ने माल वाहक वाहन से 11 बोरे में 525 कछुआ बरामद किए थे। 10 जनवरी, 2017 को एसटीएफ की टीम ने जगदीशपुर के पास नौ हजार कछुए बरामद किए थे। तीन दिसंबर, 2017 को जीआरपी ने दून एक्सप्रेस से 505 कछुए बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था। 24 जनवरी 2019 को पंजाब मेल से 298 कछुओं के साथ तीन तस्कर पकड़े गए थे। 29 जनवरी, 2020 को भी 195 कछुओं के साथ बेगमपुर एक्सप्रेस से आरपीएफ व जीआरपी की टीम तस्करों को पकड़ा था। 13 अगस्त, 2020 को 502 कछुओं के साथ एक तस्कर गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed