{"_id":"65f49867b59fb7f3e8066de4","slug":"ban-on-leave-of-doctors-and-paramedical-staff-due-to-holi-amethi-news-c-96-1-brp1002-115338-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: होली को लेकर डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: होली को लेकर डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश पर रोक
Sat, 16 Mar 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। शनिवार को होली को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा करेंगे।
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि होली को लेकर जिला अस्पताल के साथ ही 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 24 घंटे तैयार रहने को कहा गया है। होली पर दुर्घटना व सड़क दुर्घटना की घटनाओं में बढ़ोतरी हो जाती है, इसको लेकर सभी आकस्मिक सेवाएं बेहतर करने को कहा गया है। वहीं, इमरजेंसी में अतिरिक्त बेड का प्रबंध किया जा रहा है। एंबुलेंस के साथ ही त्वचा व नेत्र रोग विशेषज्ञ को भी ऑनकाल रहने को कहा गया है। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल के सीएमएस को आवश्यक प्रबंध करने को कहा गया है।