{"_id":"67cf3b29e955293e150675ea","slug":"ban-on-leave-of-doctors-and-employees-in-view-of-holi-amethi-news-c-96-1-ame1008-136304-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: होली के मद्देनजर डॉक्टरों व कर्मियों के अवकाश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: होली के मद्देनजर डॉक्टरों व कर्मियों के अवकाश पर रोक
Tue, 11 Mar 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। होली के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों और स्टॉफ को ड्यूटी में लापरवाही नहीं बरतने की बात कही गई है।
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि होली के दृष्टिगत जिला अस्पताल के साथ ही 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 24 घंटे तैयार रहने को कहा गया है। होली पर हादसा व सड़क दुर्घटना में बढ़ोतरी हो जाती है, इसको लेकर सभी आकस्मिक सेवाएं बेहतर करने को कहा गया है। वहीं, इमरजेंसी में अतिरिक्त बेड का प्रबंध करने को कहा। एंबुलेंस के साथ ही त्वचा व नेत्र रोग विशेषज्ञ को भी ऑनकाल रहने को कहा गया है। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल के सीएमएस को आवश्यक प्रबंध करने को कहा गया है।