{"_id":"656e2c03b093e04389069624","slug":"bad-weather-farmers-got-7-to-10-days-to-sell-paddy-amethi-news-c-96-1-ame1002-9874-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मौसम खराब, धान बेचने के लिए किसानों को मिली 7 से 10 दिन की डेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मौसम खराब, धान बेचने के लिए किसानों को मिली 7 से 10 दिन की डेट
Tue, 05 Dec 2023 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। बिगड़े मौसम ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी हैं। सबसे अधिक किसान परेशान हैं। सोमवार सुबह से क्रय केंद्रों पर धान बिक्री के लिए किसानों की भीड़ लगी रही। किसानों को धान बिक्री के लिए 7 से 10 दिन की डेट मिल रही है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कृषि वैज्ञानिक अमर नाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बताया कि आने वाले 24 घंटे में आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं।
एक नवंबर से जिले के 80 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद चल रही है। धान खरीद का समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। शहर स्थित विपणन शाखा क्रय केंद्र को 5000 एमटी धान खरीद का लक्ष्य मिला है। अमेठी तहसील क्षेत्र में जहां अब तक 1200 किसानों ने क्रय केंद्र पर फसल बेचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। विपणन शाखा केंद्र पर 300 किसानों ने धान क्रय को लेकर इंट्री कराई है। इस धान क्रय केंद्र पर लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 80 किसानों का कुल 6500 क्विंटल धान खरीदा गया है। क्रय केंद्र पर धान बिक्री करने वाले संबंधित किसानों को 7 से 10 दिन पूर्व टोकन दिया जा रहा है। इसके बाद भी क्रय केंद्र पर सोमवार को किसानों की कई ट्रालियां धान लादकर खड़ी दिखाई पड़ी।
विज्ञापन
किसानों का दर्द
धान की तौल करने आए किसान राम मिलन ने बताया कि 27 तारीख से उनकी ट्राली खड़ी है। आज तौल के लिए कहा गया है, शाम तक तौल होने की उम्मीद है। किसान शिवकुमार पाठक ने बताया कि उन्हें डेट मिली थी। दो ट्रालियां लेकर आए थे। तौल हो रही है। अन्य किसान अपने धान की तौल कराने के लिए परेशान हैं। मौसम बदलने से किसान चिंतित हैं। जिन किसानों के पास वाहन की व्यवस्था नहीं है, उन्हें ज्यादा दिक्कत हो रही है।
टोकन सिस्टम से नियमानुसार हो रही धान खरीद
विपणन शाखा निरीक्षक व क्रय केंद्र प्रभारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि 300 किसानों ने धान क्रय करने के लिए इंट्री कराई है। बारिश होने के चलते तौल बाधित हो गई थी। इसलिए क्रय केंद्र पर भीड़ हो गई है। आज सात किसानों का लगभग 800 क्विंटल धान खरीद की जाएगी। यहां किसानों को एक सप्ताह व 10 दिन पहले टोकन जारी दिया जाता है। जिससे आसानी से तौल हो सके।