फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Baby became one day BEO, inspected the school

Amethi News: एक दिन की बीईओ बनी बेबी, विद्यालय का किया निरीक्षण

Thu, 24 Oct 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 24 Oct 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Baby became one day BEO, inspected the school
सिंहपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिर्जागढ़ में खण्ड शिक्षा अधिकारी बनी छात्रा बेबी
सिंहपुर (अमेठी)। स्थानीय क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिर्जागढ़ के कक्षा आठ की छात्रा बेबी मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बुधवार को एक दिन के लिए बीईओ। बीईओ हरिओम तिवारी ने सांकेतिक रूप से कार्यभार ग्रहण कराया। बीईओ बनने के बाद बेबी ने विभागीय योजना संचालन की जानकारी ली।
विज्ञापन

यह पहल मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत की गई। इसका उद्देश्य लड़कियों को नेतृत्व की भूमिकाओं में प्रोत्साहित करना है। बेबी ने कार्यालय के साथ ही कंपोजिट विद्यालय सिंहपुर का निरीक्षण किया। शिक्षक व छात्र उपस्थित पंजिका, एमडीएम पंजिका के साथ ही अन्य अभिलेखों के बारे में प्रधानाध्यापिका से जानकारी हासिल की। बीआरसी कार्यालय में अपने दायित्व के तहत स्कूल की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेते हुए शिक्षकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में शिक्षा का स्तर सुधारने पर चर्चा की। बेबी ने बालिकाओं के शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सभी लड़कियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। बेबी ने कहा कि मैंने इस अनुभव से सीखा है कि नेतृत्व केवल जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि दूसरों को प्रेरित करने का भी एक माध्यम है। खंड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी ने अंकिता की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह की गतिविधियां लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करती हैं। इस मौके पर शिक्षक सत्येंद्र कुमार तिवारी, श्याम बहादुर सिंह, दीपिका अवस्थी, सूर्य प्रताप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed