{"_id":"604b98208ebc3ec4ac068693","slug":"azadi-amrit-mahotsav-started-ceremoniously-amethi-news-lko5692174104","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह पूर्वक शुरू हुआ आजादी अमृत महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह पूर्वक शुरू हुआ आजादी अमृत महोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। शासन ने पांच अप्रैल तक जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है।
शुक्रवार को महोत्सव का शुभारंभ डीएम ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। इसके अतिरिक्त परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई।
आजादी में दांडी मार्च के स्वतंत्रता आंदोलन पर प्रभाव की जानकारी लोगों को देने के साथ ही 75वीं वर्षगांठ समारोह पूर्वक मनाने की कवायद जिले में तेज हो गई है।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर 12 मार्च से पांच अप्रैल (25 दिन तक) जिले में विविध आयोजन होंगे। शुक्रवार को जिले के कैंप कार्यालय से डीएम अरुण कुमार ने 75 साइकिल सवार वालंटियर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
साइकिल रैली शहर का भ्रमण करते हुए ब्लॉक परिसर में स्थिति शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। इसके अतिरिक्त बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में निर्धारित विषय पर निबंध प्रतियोगिता के साथ सेमिनार का आयोजन हुआ।
सेमिनार में वक्ताओं ने स्वाधीनता आंदोलन की जानकारी देते हुए बच्चों में देश भक्ति की भावना जागृत करने की कोशिश की। बीएसए विनोद कुमार मिश्र व प्रभारी डीआईओएस आशुतोष मिश्र ने स्कूलों का भ्रमण कर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
डीएम ने बताया कि कार्यक्रम के लिए विभागवार जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम आयोजन में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।