फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ayushman ward will be made on 13 CHC

Amethi News: 13 सीएचसी पर बनेंगे आयुष्मान वार्ड

Sun, 20 Aug 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 20 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ayushman ward will be made on 13 CHC
अमेठी। आयुष्मान भारत के मरीजों को इलाज में कोई समस्या न हो इसके लिए जिला अस्पताल की तर्ज पर अब सभी 13 सीएचसी पर आयुष्मान वार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और तेज करने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिले में आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन धारकों की कुल संख्या 03 लाख 96 हजार है। जबकि लक्ष्य 08 लाख 90 हजार 907 निर्धारित है। इन कार्ड धारकों को सरकारी अस्पताल में बीमार होने की दशा में विशेष सुविधा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि सभी 13 सीएचसी में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए अलग से वार्ड बनवाया जाएगा। कक्ष का चयन करने के साथ उसकी साफ-सफाई व रंगाई पुताई कराने का आदेश संबंधित अधीक्षकों को दिया गया है। बताया कि वार्ड पूरी तरह से वातानुकूलित रहेगा। समय-समय पर इन वार्डों का निरीक्षण किया जाएगा। कमी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed