फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ayushman card holders are not getting free treatment

Amethi News: आयुष्मान कार्ड धारकों को नहीं मिल रहा मुफ्त इलाज

Sun, 15 Oct 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 15 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Ayushman card holders are not getting free treatment
अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों का निशुल्क इलाज नहीं हो पा रहा है। मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आयुष्मान भारत के टीएमएस पोर्टल पर कोड सस्पेंड होने से यह हालत उपजे हैं। अस्पताल का लाइसेंस बहाल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने जिले के स्वास्थ्य महकमे में इस संबंध में पत्राचार किया है।
विज्ञापन


मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस दिव्या की मौत के मामले में 18 सितंबर को निलंबित कर दिया गया था। अस्पताल का लाइसेंस निलंबित होने के बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से आयुष्मान भारत योजना के संबंध में शासन को पत्र भेजा था। इसके बाद आयुष्मान भारत के टीएमएस पोर्टल पर अस्पताल का कोड भी सस्पेंड कर दिया गया था। उच्च न्यायालय की ओर से अस्पताल का लाइसेंस बहाल करने को लेकर पक्ष में निर्णय दिया तो अस्पताल का संचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत के तहत टीएमएस पोर्टल पर अस्पताल का सस्पेंड कोड शुरू नहीं हो पाया है। आयुष्मान योजना के लाभार्थी मरीजों का निशुल्क उपचार नहीं हो पा रहा है। अस्पताल में इलाज कर रहे जायस निवासी महेश मौर्य ने बताया कि उनके भाई काशी मौर्य की तबीयत खराब है। कई जगह दिखाने के बाद उन्हें यहां लेकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बना हुआ है लेकिन अस्पताल के लोग बता रहे हैं पोर्टल पर कुछ नहीं आने के चलते कार्ड से इलाज संभव नहीं है। अमेठी के मरीज शिवनाथ के भाई पवन प्रसाद ने बताया कि शिव नाथ की तबीयत खराब है। अस्पताल में भर्ती कराया है लेकिन आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं हो पा रहा है। पिंडोरिया निवासी मरीज रजिया बानो के भाई मोहम्मद निजाम ने बताया कि बहन की तबीयत खराब है। जिसे भर्ती कराया है लेकिन आयुष्मान कार्ड धारक होने के बावजूद कार्ड पर इलाज नहीं हो रहा है। निजाम ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि कार्ड से इलाज संभव नहीं है क्योंकि पोर्टल पर शो नहीं हो पा रहा है। अस्पताल के आयुष्मान भारत को देख रहे अनिल शुक्ला ने बताया कि अस्पताल संचालन के बाद अभी आयुष्मान भारत के तहत आयुष्मान कार्ड सेवा नहीं शुरू हो पाई है।

सीएमओ और आयुष्मान भारत से संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। कहा कि जब तक पोर्टल शुरू नहीं हो पाएगा, तब तक आयुष्मान कार्ड पर मरीजों का निशुल्क इलाज संभव नहीं हो सकता। डॉ. अनूप तिवारी ने बताया कि जब अस्पताल का लाइसेंस निलंबित हुआ था तो आयुष्मान भारत के संबंध में भी शासन को सूचना भेजी गई थी। टीएमएस पोर्टल पर भी कोड सस्पेंड हो गया था। कहा कि अस्पताल प्रबंधन से पत्र मिला है।
सीएमओ डॉक्टर अंशुमान सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजा गया है। जल्द ही पोर्टल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed