फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ayodhya-Prayagraj highway remained jammed for one hour

Amethi News: एक घंटा जाम रहा अयोध्या-प्रयागराज हाईवे

Tue, 25 Feb 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 25 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya-Prayagraj highway remained jammed for one hour
भादर के दुर्गापुर चौराहे पर लगा जाम। -संवाद
भादर (अमेठी)। जिले से गुजरने वाले अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर एक बार फिर सोमवार को जाम की समस्या से श्रद्धालुओं को जूझना पड़ा। करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शाम तक वाहनों का दबाव अधिक रहा।
विज्ञापन



प्रयागराज संगम महाकुंभ में स्नान व दर्शन करने और अयोध्या रोड पर सुल्तानपुर की तरफ जा रहे वाहनों के चलते सोमवार को लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ा। सुबह सामान्य स्थिति में वाहनों का आवागमन हो रहा था, लेकिन शाम चार बजे अयोध्या की तरफ जाने वाले वाहनों का काफिला चौराहे पर पहुंचा तो दुर्गापुर, रामगंज, छीड़ा सहित हाईवे पर वाहन रुक-रुक कर आगे बढ़ते रहे। हर कोई जाम से परेशान था।
विज्ञापन



इतना ही नहीं लंभुआ व अमेठी की तरफ जाने वाले वाहन भी चौराहे पर जाम में फंस गए। हाईवे पर लगे जाम को समाप्त करवाने के लिए पूरे दिन पुलिस हांफती रही। पुलिस कर्मियों की मशक्कत के बाद भी वाहनों को रफ्तार नहीं मिली। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम की स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed