{"_id":"67e59b487d713bd3bf00f007","slug":"auditorium-and-park-should-be-built-in-gauriganj-state-minister-amethi-news-c-96-1-gon1004-137264-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीगंज में बनाया जाए ऑडिटोरियम व पार्क : राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरीगंज में बनाया जाए ऑडिटोरियम व पार्क : राज्यमंत्री
Fri, 28 Mar 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज डीपीआरसी में आयोजित विकास उत्सव कार्यक्रम में लगे स्टॉल का निरीक्षण करते राज्यमंत्री म
अमेठी सिटी। प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बृहस्पतिवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में विकास उत्सव मेले का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी से जिले में एक ऑडिटोरियम तथा नगर पालिका गौरीगंज में एक बड़ा पार्क बनवाए जाने की बात कही।
जिला मुख्यालय पर आयोजित विकास उत्सव मेले का शुभारंभ राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने फीता काटकर किया। डीएम निशा अनंत, एसपी अपर्णा रजत कौशिक व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने डीपीआरसी में लगाए विभिन्न विभाग के स्टालों का निरीक्षण किया। राज्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लिंगानुपात में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में हजार व्यक्तियों पर 1020 महिलाएं हैं। उत्तर प्रदेश में 47 लाख करोड़ के एमओयू हुए हैं, जिसके सापेक्ष लगभग 15 लाख करोड़ के एमओयू धरातल पर उतर चुके हैं।
राज्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के पांच लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड, उच्च शिक्षा विभाग की 10 छात्राओं को टैबलेट, पांच स्वयं सहायता समूहों को डेढ़ लाख रुपये का सीआईएफ फंड, दो विद्युत सखियों को डिवाइस का वितरण किया। साथ ही आठ दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल व पेंशन प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में छात्राओंं व कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी की कविताओं की सराहना हुई। इस अवसर पर सीडीओ सूरज पटेल, सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर सिंह, पीडी डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, डीसी मनरेगा शेर बहादुर, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला, बीएसए संजय तिवारी, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधांशु शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रामप्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।