फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Audio of the chairman and councilor goes viral on social media

Amethi News: सोशल मीडिया पर अध्यक्ष व सभासद का ऑडियो वायरल

Tue, 28 Oct 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 28 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Audio of the chairman and councilor goes viral on social media
अमेठी सिटी। सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो ने जायस नगर पालिका में हलचल बढ़ा दी है। यह ऑडियो नगर पालिका परिषद जायस की अध्यक्ष मनीषा चौहान और एक वार्ड सभासद के बीच बातचीत का बताया जा रहा है। सड़क निर्माण से जुड़ी इस कथित बातचीत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन



वायरल ऑडियो में महिला कह रही है कि इतने केस लगवाऊंगी कि जिंदगी भर याद रखोगे। दीपावली के बाद मुकदमा दर्ज करवाऊंगी। दूसरी ओर से जवाब आता है, ठीक है... देखते हैं। बातचीत के दौरान सड़क निर्माण, गांव के रास्ते और ठेकेदार से जुड़े मुद्दों पर तीखा संवाद होता है।
विज्ञापन



महिला आगे कहती है कि यह सरकारी काम है। गलत का साथ नहीं दूंगी। बयान देना होगा। ऑडियो में कुछ आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया गया है। नगर में चर्चा है कि यह ऑडियो वार्ड नंबर सात में सड़क निर्माण विवाद से संबंधित है, जहां कुछ समय पहले सड़क उखाड़ने की घटना सामने आई थी। हालांकि वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा चौहान ने कहा कि यह ऑडियो पूरी तरह फर्जी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से मेरी आवाज की नकल कर इसे तैयार किया गया है। मुझे बदनाम करने की साजिश रची गई है। जो लोग मेरे विकास कार्यों से असंतुष्ट हैं, वही इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed