फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Attack in land dispute, death of middle-aged

भूमि विवाद में हमला, अधेड़ की मौत

Fri, 19 Aug 2022 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Attack in land dispute, death of middle-aged
तिलोई (अमेठी)। थाना मोहनगंज क्षेत्र के गांव गुलाबगंज मजरे राजापुर में शुक्रवार देर शाम जमीन के विवाद को लेकर एक परिवार पर हमला बोल दिया गया। लाठी-डंडे से हुई पिटाई में एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि उसके पुत्र समेत छह लोग घायल हैं। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स गांव पहुंची और कर शव को कब्जे में ले लिया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गुलाबगंज निवासी हौसिला प्रसाद यादव व राजाराम यादव के बीच आबादी की एक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार देर शाम राजाराम पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से लैस होकर हौसला प्रसाद यादव (57) पर हमला बोल दिया। हमलावरों की पिटाई से हौसिला, उनके पुत्र राम बहादुर व परिवार के सचिन कुमार, सत्येंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार व हौसिला के भाई राम सुफल गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने हौसिला की एक आंख भी फोड़ दी। परिवार के अन्य लोग जब तक घायलों को अस्पताल ले जाने का इंतजाम कर पाते हौसिला की मौत हो गई। सूचना पर मोहनगंज, शिवरतनगंज, कमरौली, जायस समेत कई थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों के मुताबिक घटना को अंजाम देने में गांव के राजाराम यादव व उनके पुत्र सूरज यादव और आकाश यादव के अलावा सुरेश यादव व राकेश यादव शामिल थे। एसएचओ बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed