फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   ASP listen complaints at thana diwas

पीपरपुर थाने में एएसपी ने सुनीं फरियादें

Sat, 11 Sep 2021 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
ASP listen complaints at thana diwas
25 : गौरीगंज : पीपरपुर थाने में संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करते एएसपी। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। भूमि विवाद के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को सभी थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। पीपरपुर में एएसपी ने तो अन्य थानों में नामित अफसरों ने शिकायतों की सुनवाई की। सुनवाई के बाद भूमि विवाद निस्तारित करने के लिए संयुक्त टीमें रवाना करते हुए निस्तारण रिपोर्ट मांगी गई।
विज्ञापन

गांवों में बड़ी संख्या में नाली, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण व तालाबों पर कब्जे की शिकायतों को समयबद्ध निस्तारित करने के लिए शनिवार को शासन के निर्देश पर सभी थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ।
विज्ञापन

पीपरपुर में एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने तो अन्य थानों में राजस्व व पुलिस के नामित अफसरों ने शिकायतों की सुनवाई की। कई थानों में राजस्व विभाग के अफसरों ने नहीं पहुंचने से प्रभारियों ने सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भूमि विवाद समेत नाली, चकमार्ग, सरकारी भूमि व तालाब की भूमि पर कब्जे की शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर रवाना की गईं। कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

नामित अफसरों ने लेखपालों को क्षेत्र की समस्याओं को चिन्हित कर निस्तारित करने का निर्देश देते हुए अवैध कब्जा होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। दिवस के बाद शिकायतों को समयबद्ध निस्तारित करने का निर्देश देते हुए अफसरों ने शिकायतों के निस्तारित नहीं होने की दशा में निलंबित करने के साथ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed