फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ashirwad Nursing Home still running without license

Amethi News: अब भी बिना लाइसेंस चल रहा आशीर्वाद नर्सिंग होम

Sun, 25 Jan 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 25 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ashirwad Nursing Home still running without license
 अमेठी में आशीर्वाद नर्सिंग होम की जांच करने पहुंची टीम।-संवाद
अमेठी। प्रसव के बाद नवजात शिशु की मौत होने के बाद भी संचालक अवैध रूप से आशीर्वाद नर्सिंग होम का संचालन कर रहा है। शनिवार को एसडीएम आशीष सिंह के नेतृत्व में एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद, गाइनकोलॉजिस्ट डॉ. प्रेमा एस गोदी और उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके उपाध्याय की संयुक्त जांच टीम पहुंची तो अस्पताल खुला मिला।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने बताया कि टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल से सभी मरीजों को हटा दिया गया। जांच के दौरान टीम को अस्पताल में दवाइयां व इंजेक्शन मिले।जांच टीम ने आसपास की दुकानों पर पहुंचकर अस्पताल के संचालन के बारे में जानकारी ली। दुकानदारों ने बताया कि नर्सिंग होम में लगातार मरीजों का आना-जाना लगा रहता है। अस्पताल संचालक की ओर से एक पीड़ित का शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया, लेकिन उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर वह बंद मिला।
विज्ञापन



इसके बाद एसडीएम की अगुवाई में जांच टीम संग्रामपुर के पूरे तालुकदार गांव पहुंची। वहां पीड़ित अजय के घर जाकर जानकारी ली गई। अजय की मां ने बताया कि उनकी बहू वंदना की ऑपरेशन के बाद तबीयत ठीक नहीं है और वह बेटे के साथ प्रतापगढ़ के एक नर्सिंग होम में भर्ती है। पीड़ित के मौजूद न होने के कारण टीम उनका बयान दर्ज नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. रामप्रसाद ने बताया कि अब तक मिले तथ्यों को जांच रिपोर्ट में शामिल कर जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डाॅ. अंशुमान सिंह ने कहा कि आशीर्वाद नर्सिंग होम के पास लाइसेंस नहीं है। टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed