फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   ARTO team won the semi-finals

Amethi News: एआरटीओ की टीम ने जीता सेमीफाइनल

Tue, 11 Feb 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 11 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
ARTO team won the semi-finals
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज में नवोदय विद्यालय के समीप स्थित खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन सोमवार को सेमीफाइनल मैच हुआ। इसमें एआरटीओ गौरीगंज की टीम ने जीत दर्ज की। मंगलवार को गौरीगंज गुडलक व एआरटीओ गौरीगंज के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन



सेमीफाइनल मैच एआरटीओ गौरीगंज और पंडरी की टीम के बीच हुआ। एआरटीओ गौरीगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंडरी की टीम के खिलाड़ियों ने 15 ओवर में 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एआरटीओ की टीम ने 13 ओवर में 99 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन



टीम की ओर से रामजी ने 20 रन बनाए। आयोजक सोनू दूबे ने बताया कि मंगलवार को गौरीगंज गुडलक और एआरटीओ गौरीगंज के बीच फाइनल मुकाबला होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सभासद सूनील द्विवेदी, सभासद अन्नू, रामशंकर शुक्ला, पवन सिंह, सभासद अवनीश, शिवम, आकाश, अशोक, डीएम, बब्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed